गैलेक्सी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन,14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया

मेधावी छात्रों एवं अभिभावको का सम्मान करते विद्यालय के निदेशक गिरधारी लाल यादव एवं प्रबंध निदेशक अमर सिंह यादव

कोटपूतली (सीताराम गुप्ता)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सत्र 2025 की दसवीं की परीक्षा में गैलेक्सी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरधनपुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इस वर्ष दीपिका पुत्री  सुनील कसाना ने 95.67% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, इशिका यादव पुत्री  योगेश ने 95.50%, हरिता यादव पुत्री  महावीर प्रसाद यादव ने 94.83%, केशव कुमार पुत्र  अशोक कुमार यादव ने 93.83% अंक प्राप्त किए।

अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में रक्षिका यादव (92.50%), सोनाली यादव (92.00%), नीतू यादव (91.50%), अश्मिता यादव (91.33%), अंकित कुमार (91.17%), लोकेश यादव (90.33%), अनुष्का कुमारी (90.00%) आदि शामिल हैं।

विद्यालय के निदेशक  गिरधारी लाल यादव ने समस्त मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों का माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य  अमर सिंह, समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को उनकी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।