कोटपूतली 30 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास में आज राजकुमार सैनी ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे इसी विद्यालय में उप प्राचार्य पद पर कार्यरत थे। प्राचार्य पद पर पदोन्नति के पश्चात उन्होंने बामनवास विद्यालय में अपने नए दायित्व का शुभारंभ किया।
विद्यालय के स्टाफ द्वारा सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। राजकुमार सैनी इससे पहले सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट शिक्षण से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में सत प्रतिशत सफलता दिलाई थी।

इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता अतुल कुमार आर्य, मनोज वर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।