नीमराना (रमेशचंद्र)
नीमराना पंचायत समिति में महिला अधिकारिता विभाग अलवर ने कालीबाई भील उड़ान योजना के अंतर्गत महावारी स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रबंधन एवं एनीमिया विषयक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में महिलाओं को महावारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

चिकित्सा विभाग नीमराना से कीमत यादव ने महिलाओं को महावारी के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गर्भावस्था में खून की कमी को पूरा करने और एनीमिया से बचाव के लिए उचित खानपान के बारे में भी बताया। लीगल महिला काउंसलर काजल ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक किया और इसके समाधान के तरीकों पर चर्चा की।
इस कार्यशाला में विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश निर्मल, सामाजिक काउंसलर कुसुम, सुपरवाइजर मुनेश कुमारी यादव, आशा सहयोगिनी, और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं लड़कियां उपस्थित रहीं। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को महावारी स्वास्थ्य, स्वच्छता प्रबंधन, और एनीमिया के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना था।
