सांसेडी में शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान, 300 लोगों ने कराया निःशुल्क नेत्र परीक्षण

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के मेजर करण सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम सांसेडी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार, 6 फरवरी को वीर शहीदों की वीरांगनाओं के सम्मान समारोह एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की पत्नियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन के रविंद्र यादव ने बताया कि नीमराना उपखंड क्षेत्र की वीरांगनाओं को आमंत्रित कर उनके सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई रहे। विशिष्ट अतिथियों में नीमराना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव, डीएसपी चारुल गुप्ता, शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता सिंह, कमांडर आर.पी. यादव, कप्तान दिनेश सांसेडी, लेफ्टिनेंट रविंद्र सांसेडी, सुनील प्रवक्ता, शाहजहांपुर प्रिंसिपल मुकेश यादव तथा जिला पार्षद संदीप यादव फौलादपुरिया सहित कई गणमान्यजन लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। सैनिकों के बलिदान से ही देश सुरक्षित और सशक्त है।

कार्यक्रम के साथ आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 300 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। मंच संचालन पूर्व शिक्षाविद वीरेंद्र मास्टर, महेंद्र गौड़ एवं सुनील यादव ने किया।

इस अवसर पर मैनकाइंड इंडस्ट्री के नीरज जायसवाल, मूलचंद गुर्जर (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ पंचायती राज), एडवोकेट प्रशांत, जोनायचा कलां प्रिंसिपल रेखा यादव, सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, सुनील यादव रिवाली, कैप्टन सुरेंद्र यादव, रोहित (जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बहरोड़), शिक्षाविद रामधन यादव, पूर्व सैन्य अधिकारी कौशल सिंह चौहान, एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, महावीर प्रसाद चर्खिया, संजय यादव, पटेल काली पहाड़ी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।