69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज 4 सितंबर से शुरू, राठ इंटरनेशनल स्कूल होगा शुभारंभ

मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज आज 4 सितंबर से होगा। यह प्रतियोगिता वर्ग 14 वर्ष छात्र/छात्रा वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज 4 सितंबर 2025, प्रातः 10 बजे राठ इंटरनेशनल स्कूल, NH-48, दूघेड़ा (कोटपूतली-बहरोड़) में किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीमराना कमलेश यादव की देखरेख में होगा, जबकि आयोजन प्रधानाचार्य एवं SDMC, GSSS कोलीला, नीमराना की ओर से किया जा रहा है।
इस खेलकूद महोत्सव में लॉन टेनिस, तैराकी और शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता 4 से 7 सितंबर तक चलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मोहित जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष बलवान यादव (प्रधान, पंचायत समिति नीमराना) करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में बलवान यादव (पूर्व प्रधान, पंचायत समिति नीमराना एवं चेयरमैन राठ इंटरनेशनल स्कूल),सविता मनोज यादव (पूर्व प्रधान, पंचायत समिति नीमराना),रामसिंह यादव (DEO सेकेंडरी, कोटपूतली-बहरोड़) तथा प्रकाश चंद मीणा (DEO एलिमेंट्री, कोटपूतली-बहरोड़) उपस्थित रहेंगे। खेलों के माध्यम से प्रतिभा को निखारने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देगी।