
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड मुख्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को रामलीला मैदान में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नीमराना प्रधान संतोष यादव एवं पूर्व प्रधान व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव ने की।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी सुरेश खींची, डीएसपी चारुल गुप्ता, नीमराना थाना प्रभारी राजेश मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव, सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुष्पा यादव, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कुसुम गोयल, विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया, मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल व अशोक मुद्गल, प्रिंसिपल करम सिंह यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। लघु उद्योग भारती इकाई नीमराना के सानिध्य में सागर रत्ना प्रोड्यूट्स कंपनी परिसर में उद्योगपतियों एवं कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष शशांक भारद्वाज, सचिव सुनील जुनेजा, कोषाध्यक्ष किरोड़ी सिंह सिकंदर, समरीन, डॉ. गुरिंदर नाथ सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरा समारोह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।






