मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – यूको बैंक की नीमराना शाखा में आज बैंक का 84वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें शाखा प्रबंधक अनिल कुमार, सुदेश शोकीन, वंदना पाकर और अतेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ. गजराज यादव, निदेशक, सचखंड हॉस्पिटल और के.जी. शर्मा, अध्यक्ष, नीमराना इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में शाखा के विशेष आमंत्रित ग्राहकों में मनोज यादव, मनीष कुमार, भूप सिंह, पवेन्द्र सिंह, दुर्गाराम खटाना, महावीर चरखिया, रविन्द्र सामरिया, सुनील कुमार, रमेश चंद् , जयसिंह, नरेन्द्र सिंह, देवेंद्र दोसोदिया और नगमा देवी उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने अपने संबोधन में यूको बैंक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे बचत एवं ऋण योजनाएं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं, एमएसएमई एवं किसान योजनाओं की जानकारी दी और ग्राहकों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों और ग्राहकों ने यूको बैंक की 84 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा की सराहना करते हुए बैंक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






