मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना, बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोडी सिलारपुर नीमराना कालिया पहाड़ महन्त शीतल नाथ जी के संयोजन एवं आसपास के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के अथक प्रयासों से 24 दिसंबर 2015 को 50 गायों के साथ तारबंदी से शुरू की गई थी। बाबा शीतल नाथ के आशीर्वाद एवं क्षेत्र के भामाशाहों के सहयोग से गौशाला ने आज एक सफलता की कहानी लिख दी है।

गौशाला में अनेकों बाड़े जिसमें छोटे बछड़ों, बड़े दुधारू गायों, कमजोर गायों, बीमार गायों और नदी गोवंश के लिए अलग-अलग बाड़ों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, गौशाला में एक पशु चिकित्सालय, दो ट्यूबवेल, एक बड़ा चारा गोदाम, एक बड़ा स्टोर रूम, एक सुसज्जित ऑफिस और कर्मचारियों के लिए आठ कमरे बने हुए हैं।

गौशाला में तीन ट्रैक्टर, दो चारा काटने की मशीन, दो कुट्टी काटने की मशीन, दो आटा चक्की, एक जनरेटर, एक टेंपो और एक कैंपर गाड़ी गाय की सुविधाओं के लिए मौजूद है। गौशाला पार्क में भामाशाहों के सहयोग से एक मंजिला पक्षी गृह और गौ माता के साथ श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा भी गो भक्तों को आकर्षित करती है।

इस गौशाला के निर्माण में भामाशाह उम्मेद सिंह उर्फ भज्जू सैनी प्रताप सिंह पुरा, शिवचरण सेठ नीमराना गिन्नी इंटरनेशनल कंपनी, एलाइड जेबी फकशन, प्रधान संतोष बलवान यादव ,योगेश यादव घीलोठ एवं अनेकों भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा है।







