बाबा शिवस्वरूप गौशाला का वार्षिकोत्सव संपन्न: गौसेवा का दिया प्रेरक संदेश

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना क्षेत्र के नाघोड़ी-सिलारपुर,  स्थित बाबा शिवस्वरूप गौशाला का वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में निर्मित पक्षी घर में भगवान श्रीकृष्ण एवं गाय माता की आकर्षक मूर्तियों का विधिवत उद्घाटन किया गया। वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता कालिया पहाड़ के महंत शीतलनाथ महाराज ने की।

गौशाला कमेटी की ओर से कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा पहनाकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नीमराना के पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, ताजवीर सिंह थानेदार, देवदत्त यादव, गिर्राज यादव पार्षद, नंदराम ठुकरान, दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष सूरत सिंह, शीशराम यादव, भूतेरी देवी सरपंच, शिवचरण गुप्ता, सोनी देवी, निदेशक डॉ. दीपिका सूर्य यादव, डॉ. सूर्या यादव, समाजसेवी केशव प्रजापति, वनखंडी आश्रम के महंत रामदेव महाराज, रमाकांत तिवारी (गौशाला जखराना), मास्टर जगमाल सिंह यादव, हर्षदीप चौधरी (निदेशक, लॉर्डस प्रॉपर्टीज नांगलोई, दिल्ली), परमानंद सैनी, एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, संजय यादव, एडवोकेट हरि ओम जांगिड़, एडवोकेट रविंद्र सामरिया, सिलारपुर के पूर्व सरपंच एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव के दौरान नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद एवं गौशाला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर गौशाला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दलीप मुनीम, अनूप यादव, पूर्व सरपंच सतीश मुदगल, संजय यादव पथरावाली ढाणी, बलबीर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, हंसराज नंबरदार, चोखाराम, भूपसिंह, विक्रम, महेंद्र, ताराचंद, जसवंत सूबेदार, लालचंद, हरबीर, बंसीलाल, बजरंग फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गौभक्त मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में गौसेवा को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, करुणा और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन गौमाता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।