

रिपोर्टर जावेद गोरी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने की जियारत
सादर प्रकाशनार्थ
जयपुर/अजमेर, 26 दिसम्बर 2025।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से सुफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (रह.) के 814वें उर्स मुबारक के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश की गई। यह चादर मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को सौंपी गई थी, जिसे आज अजमेर शरीफ दरगाह में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ पेश किया गया।
प्रतिनिधि मंडल ने दरगाह परिसर में जियारत की तथा बुलंद दरवाजे से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश पढ़कर सुनाया। चादर पेश करने और जियारत की रस्म सैयद अफसान चिश्ती ने अदा कराई। इस दौरान प्रदेश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (रह.) ने समाज के कमजोर, गरीब और बेसहारा वर्ग की सेवा को सर्वोपरि माना और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। ख्वाजा गरीब नवाज का यह इंसानियत भरा संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने ख्वाजा साहब के आस्ताने पर प्रदेश की तरक्की, अमन और खुशहाली की कामना की तथा उर्स के मौके पर तमाम जायरीन और प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी।
अजमेर पहुंचने पर अजमेर शहर जिला अध्यक्ष सफीक पठान द्वारा सर्किट हाउस में प्रतिनिधि मंडल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, मुंसिफ अली खान, अयूब खान, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रेशमा हुसैन, पूर्व प्रदेश महामंत्री मुनव्वर खान, प्रदेश मंत्री मुराद अली शेख, आरिफ खान धीमरी, इरशाद हसनपुरा, जावेद खान (दौसा), परवेज खान, रफीक खान, फरीदुद्दीन जैकी, गुलाम मुस्तफा, अतीक अहमद, हाशिम खान, अलीम शेख, इमरान खान, मोहिन खान सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





