
एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बीके कुशवाह सहित 15 कार्यकर्ताओं ने थामी भाजपा की सदस्यता
जयपुर, 29 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बीके कुशवाह ने सोमवार को अपने 15 साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के सानिध्य में सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकासपरक सोच तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुशल संगठनात्मक कार्य से प्रभावित होकर बीके कुशवाह एवं उनकी टीम भाजपा परिवार से जुड़ी है। उन्होंने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बीके कुशवाह और उनकी टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेगी।
भाजपा में शामिल होने वालों में रवि डोयला, रामनरेश, रामू कुशवाह, नीरज कुमार, पवन पोसवाल, महेंद्र, मनोज कुमार, मनीष गोस्वामी, राजेश मीणा, मनीष कुमार मीणा, राहुल कुमार, पी. खान, कृष्ण कुमार, दीपचंद, रविंद्र एवं अनमोल बंसल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह एवं नारायण मीणा भी उपस्थित रहे।