एडीजी आर. सुहास ने कोटपूतली वृत्त कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा

गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत, थाना अधिकारियों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा

उप पुलिस महानिरीक्षक  देवेंद्र कुमार विश्नोई भी रहे उपस्थित

कोटपूतली।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर. सुहास ने कोटपूतली वृत्त कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत सम्मान किया गया। इसके पश्चात एडीजी आर. सुहास ने वृत्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, अनुशासन और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद एडीजी आर. सुहास ने कोटपूतली वृत्त के समस्त थाना अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और जनहितकारी होना चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उप पुलिस महानिरिक्षक  एवं जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ देवेंद्र कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खा, वृत्ताधिकारी कोटपूतली राजेंद्र बुरड़क , कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, पनियाला थाना अधिकारी रणवीर सिंहसहित जिले के अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए सुझाव भी प्रस्तुत किए।

REPORT –SEETARAM GUPTA (KOTPUTLI)