
श्री सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा बने अध्यक्ष
जयपुर, 9 जनवरी 2026:
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ऑफ राजस्थान (FHTR) की वार्षिक आम सभा (AGM) का 8 जनवरी 2026 को जयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से वर्ष 2026–2028 के लिए नई प्रबंधन समिति का निर्वाचन किया गया, जिससे संगठन में एक नए नेतृत्व काल का शुभारंभ हुआ।
एफएचटीआर के अध्यक्ष पद हेतु श्री सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा का निर्वाचन किया गया, जबकि श्री तरुण कुमार बंसल को महासचिव चुना गया।
वर्ष 2026–28 के लिए निर्वाचित कार्यकारी नेतृत्व इस प्रकार है:
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री राजेन्द्र सिंह पाचार
- उपाध्यक्ष: श्री ज्ञान प्रकाश एवं श्री महेन्द्र सिंह राठौड़
- कोषाध्यक्ष: श्री राजेन्द्र सिंह जोधा
- संयुक्त सचिव: श्री हेमंत मित्तल
निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई समिति राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नवाचार, समन्वय तथा प्रभावी प्रतिनिधित्व के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य श्री भीम सिंह संगठन के मानद अध्यक्ष (President Honour) के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य—श्री कुलदीप सिंह चन्देला, सीए वीरेन्द्र एस. शेखावत, श्री ऋषिपाल सिंह, श्री खालिद खान, , श्री सुनील गुप्ता, श्री अजय अग्रवाल, सुश्री अदिति सिंह एवं श्री अंगद देव मंडावा—प्रबंधन समिति का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे और संगठन को अपने अनुभव एवं दृष्टि से निरंतर दिशा प्रदान करेंगे।
सुश्री मधुवंती सिंह भी सभा में मौजूद रही
इसके अतिरिक्त, प्रबंध समिति के अन्य निर्वाचित सदस्य इस प्रकार हैं:
श्री सतिंदर पाल सिंह, श्री दीपेन्द्र राणा, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री मनीष भाटिया एवं श्री जितेन्द्र सिंह राठौड़।
अध्यक्ष चुने जाने पर श्री सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“एफएचटीआर के सभी सदस्यों द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। नव-निर्वाचित टीम के साथ मिलकर हम राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को नवाचार, सहयोग और सभी हितधारकों के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी प्राथमिकता समावेशी विकास, प्रभावी नीति-समर्थन और राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करना होगी।”
नई कार्यकारिणी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए एफएचटीआर को पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग की सशक्त और एकजुट आवाज़ के रूप में आगे बढ़ाएगी तथा राज्य सरकार की पहलों को सहयोग प्रदान करते हुए राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करेगी।
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ऑफ राजस्थान (FHTR) राज्य के पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग की एकीकृत आवाज़ के रूप में सरकार एवं सभी हितधारकों के साथ मिलकर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।