शाहजहांपुर में पौष बड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर में मार्केट नवयुवक संघ के तत्वावधान में एवं बाजार के व्यापारियों के सहयोग से पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशी घी से बने गाजर के हलवे का भव्य प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की विधिवत आरती एवं भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण का क्रम आरंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महोत्सव का आनंद लिया। आयोजन में मार्केट नवयुवक संघ के सदस्य निलेश सिंह, प्रहलाद गुप्ता, रामनिवास अग्रवाल, आर.पी. ज्वेलर्स ललित सोनी, देवेंद्र सांपला, भगवानदास सोनी, पंकज सोनी, प्रदीप चौहान, श्रीराम गुप्ता, लालजी बजाज, संदीप यादव, करतार, चंदगीराम टेलर, भंवर, अरविंद गुप्ता, दीनदयाल सैनी, राकेश चौहान शक्ति कैन्टीन, डालचंद गुप्ता, पीयूष गुप्ता, डिंपल गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित अनेक व्यापारियों व क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि पौष बड़ा महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।