
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। बहरोड – राजस्थान मेघवाल समाज संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बहरोड के अतिरिक्त कलेक्टर & मजिस्ट्रेट (एसीएम) जगदीश बैरवा से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक समन्वय और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

संस्था के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निहाल सिंह गोठवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसीएम जगदीश बैरवा के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली और आमजन से संवाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर तालमेल से विकास और सामाजिक सौहार्द दोनों को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर भारत सिंह अहरोदिया, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समाज, सूरजभान मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल समाज जिला अलवर, शीशराम कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल समाज संस्था अलवर, बाबूलाल चर्खिया, अध्यक्ष राजस्थान मेघवाल समाज संस्था ब्लॉक नीमराना, कैलाश चंद, पूर्व सरपंच मेहतावास, महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ब्लॉक नीमराना, संदीप वर्मा, रॉयल ट्रांसपोर्ट नीमराना, महावीर प्रसाद चर्खिया, प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिषद एवं उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस यूथ, डॉ. उग्रसेन श्यामपुरा, छाजूराम नालपुर, उदय सिंह, विजय सिंह भीटेडा मौजूद रहे।

प्रतिनिधियों ने एसीएम जगदीश बैरवा से सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा और युवा सशक्तीकरण जैसे विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन और समाज के बीच सहयोग से क्षेत्र में पारदर्शिता और भरोसा और मजबूत होगा। एसीएम जगदीश बैरवा ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनसमस्याओं के समाधान में सभी के सहयोग से कार्य करता रहेगा।






