स्वामी विवेकानंद जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 43 यूनिट रक्त एकत्रित

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – ग्रीन हट होटल मोलडिया में आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राठ प्रॉपर्टीज और रॉयल पीजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और उन्होंने काफी जोश व उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 43 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान करने वाले युवाओं के लिए फल, जूस, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।

शिविर के आयोजक डॉक्टर सतपाल यादव और रॉयल पीजी के डायरेक्टर मोहित यादव ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें इस दिशा में प्रेरित करने के लिए किया गया था। इस अवसर पर मोहित यादव, भोजराज सोनू, सत्यपाल, कर्मपाल, संदीप, जयशंकर, सतीश आदि लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस आयोजन में सहयोग किया।