
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद)नीमराना। मुण्डनवाड़ा खुर्द (मुण्डावर, जिला – खैरथल-तिजारा) में बुधवार, 14 जनवरी 2026 को बाबा खेतानाथ गौशाला का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व पर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इस समारोह में जिले के विशाल एवं मशहूर बाबा खेतानाथ गौशाला में सन्त सिरोप्रोणी, जन प्रतिनिधि एवं भामाशाह व गौ संरक्षक बड़ी संख्या में पधारे।

समारोह में गौमाताओं के संरक्षण और सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में गौकशी की दुर्गति को धार्मिक आस्था और मान्यताओं में आई गिरावट के कारण बताया गया है। गौशालाओं का निर्माण एवं ऐसे आयोजनों की भारी आवश्यकता है। बाबा खेतानाथ गौशाला मुण्डनवाड़ा खुर्द के निर्माण में जिन महानुभावों ने भागीदारी की उनके लिए शुभकामनाएं हैं।
समारोह में हरियाणा के मशहूर गायक कलाकार श्री नरदेव बेनीवाल, देवेन्द्र फोजी, मनोज चौधरी, कंचन यादव एवं पार्टी द्वारा प्रातः 10 बजे सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में महंत शंकरनाथ बाबा खेतानाथ आश्रम जोशीहेड़ा नीमराना, महंत सुमिति गिरी, स्वामी रामदेव एवं सभी सन्त शिरोमणी 08:15 बजे हवन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ललित यादव, बलबीर छिल्लर, अतिविशिष्ट अतिथि, इंदर यादव समाज सेवी, कृष्ण चौधरी, विशाल यादव उद्योगपति, रविंद्र यादव समाजसेवी, रामनिवास यादव,बस्तीराम यादव पार्षद, दिलीप यादव सरपंच मुण्डनवारा कला, सुरेन्द्र सरपंच जाट-बहरोड, सुमेर सिंह यादव, ब्रह्म प्रकाश मोलावास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों ने गौ माताओं को गुड़ व दलिया खिलाकर खूब दान पुन्य कमाया।





