चौबारा गांव में दो दिवसीय मेला धार्मिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड क्षेत्र शाहजहांपुर के गांव चौबारा में बाबा कुंदनदास मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेले का समापन बुधवार को भंडारा व कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक ललित यादव ने शिरकत की और मेले को भारतीय संस्कृति की पहचान के साथ समाज में भाईचारा, प्रेम व एकजुटता का माध्यम बताया।

समाजसेवी इंद्र यादव ने मेले में कुश्ती, कबड्डी, बॉलीबॉल, दौड़ सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराने पर कमेटी व ग्रामीणों की सराहना की। मेले में भंडारे में प्रसादी पाने वाले भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। वहीं मेले में सजी दुकानों पर बच्चों और महिलाओं ने खरीददारी का लुफ्त उठाया।

मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में छोटी राशि की कुश्तियों से लेकर कामडा कुश्ती 21 हजार रुपयों के इनाम की हुई। हरियाणा के शाहपुर निवासी बॉबी पहलवान ने कामडा कुश्ती जीत 21 हजार रुपयों का नकद इनाम पाया।

इस मौके पर सरपंच श्यामसुंदर यादव, पंचायत समिति सदस्य ऋषिराज यादव, जिला पार्षद वेदप्रकाश खबरी, समाजसेवी दिलबाग सिंह चौहान, दीपेश चौधरी, विक्रम यादव, रविंद्र यादव, मेजर विशाल यादव बिजनेसमैन, मुकेश चौहान, ठेकेदार नसीब खान, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सचिन यादव, ईश्वर सिंह, प्रवीण सिंह, विकाश पहलवान, रजत सिंह, नवाब सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।