मकर संक्रांति पर डीग में एकल नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। डीग – मकर संक्रांति के अवसर पर डीग में श्री मित्र भारत समाज संस्थान के सौजन्य से एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर डीग- कुम्हेर भाजपा विधायक डॉ. शैलेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक नीतू शर्मा, बार ऐशोसिएशन अध्यक्ष सुबोध पाराशर, भाजपा नेता जगदीश अजान, लखपत गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, ब्रह्म कुमरीज की बहनों सहित संस्थान के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

श्री मित्र भारत समाज संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कटारा एवं रमनलाल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एकल नृत्य के दौरान बालिकाओं ने एक से बढ़कर मनमोहक व आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संस्थान द्वारा गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 201 कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर विधायक शैलेश सिंह ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभाओं की सराहना की।

प्रतियोगिता के विजेता:

  • प्रथम: राधिका
  • द्वितीय: दधीशी जैन
  • तृतीय: अमायरा
  • चतुर्थ: मनीषा फौजदार

संस्थान के संरक्षक मोहनस्वरूप पाराशर, रतन पहलवान राजस्थान केसरी, उमेश पाराशर, विनिता पचौरी, पल्लवी शर्मा, मोहनी, अर्चना किराड, राहुल लवानियां, अनिल गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, खैमचन्द कोली आदि मौजूद रहे।