
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। दिल्ली से सीकर के खंडेला जाते समय दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित प्रिंस होटल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डीपी यादव का गुरुवार शाम को समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से राजस्थान की राजनीति और सामाजिक विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में नीमराणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष केजी कौशिक, रुक्मणि कौशिक, हरपाल सिंह यादव, राजपाल यादव, मुरारीलाल सरपंच, कुलदीप यादव, एडवोकेट विजय सिंह, धर्मपाल मास्टर, बाबूलाल, पवन कुमार, राहुल, मनोज गुर्जर, विपिन शर्मा, राजेश खिलाड़ी सहित होटल जीएम मनीष कुमार यादव जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने डीपी यादव के योगदान की सराहना की और क्षेत्रीय विकास पर उनके सुझावों को महत्व दिया। यह दौरा स्थानीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में नई ऊर्जा भरने वाला साबित हो सकता है, जहां यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।






