भामाशाह के दान से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी – सारेकला में स्वेटर वितरण कार्यक्रम

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारेकला तिजारा में एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के प्रतिष्ठित भामाशाह शरीफ खान पुत्र नूर मोहम्मद ने विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के 732 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए। इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद छात्रों को सर्दियों में राहत पहुंचाना था।

स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  दीपा यादव, उपप्राचार्य  राजेश यादव, विद्यालय स्टाफ, SMC (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रधानाचार्या ने भामाशाह शरीफ खान का आभार व्यक्त करते हुए उनके दान की सराहना की और धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

भामाशाह शरीफ खान के इस दान ने न केवल विद्यार्थियों को सर्दी से राहत दिलाई, बल्कि समाज में शिक्षा और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रशासन ने भामाशाह के इस योगदान को हमेशा याद रखने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का संकल्प लिया।