राष्ट्रीय रजत पदक विजेता डोरिस खटाना का नीमराना में भव्य स्वागत एवं सम्मान

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) आज नीमराना पहुंचकर सेंट मार्गरेट कॉलेज के निज निवास पर राष्ट्रीय रजत पदक विजेता डोरिस खटाना का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इंफाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी डोरिस खटाना के सम्मान में यह गरिमामय समारोह महाराणा प्रताप फाउंडेशन की यूथ टीम द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बिजेंद्र चौधरी, संदीप भोरा, प्रदीप, धरम भाई एवं भगत जी ने डोरिस खटाना को सम्मानित करते हुए उनके अनुशासन, परिश्रम और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार करती है।

महाराणा प्रताप फाउंडेशन की यूथ टीम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, और डोरिस खटाना की सफलता इस उद्देश्य को साकार करने का सशक्त उदाहरण है। समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने डोरिस खटाना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव और बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर डोरिस खटाना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है और वे आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रयासरत रहेंगी।