उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया बेटी गार्वी का जन्मोत्सव, समाज में सकारात्मक संदेश

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – नगरपालिका क्षेत्र के नाघोड़ी गांव में नवजात बच्ची गार्वी, पुत्री हेमगंत यादव का गुरुवार को जन्मोत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवजात गार्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाना सकारात्मक सोच का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और समानता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, शेरसिंह जांगिड़, नगर प्रवक्ता राजकुमार (राजीव गांधी पंचायती राज), अमन जांगिड़, रामजस यादव, बच्ची के दादा संतोष यादव, दादी निर्मला देवी, होशियार सिंह, ओमप्रकाश पंच, मनोज कुमार, राहुल यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

परिवारजनों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी के जन्म को सम्मान और उत्सव के रूप में मनाया जाना समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।