
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – उपखंड क्षेत्र के रोडवाल गांव के झालडी जोहड़ धाम में श्री श्री 1008 बाबा मोलडनाथ महाराज के पावन सान्निध्य में गुरुवार को विशाल मेले एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान तथा भंडारे का विशेष आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

आयोजकों ने बताया कि यह भव्य मेला एवं भंडारा श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा भाव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं का आशीर्वचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा प्रसाद वितरण किया गया। मेले में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा मोलडनाथ महाराज का आशीर्वाद किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह हर्षदीप सिंह लॉर्ड्स क्रिटिव ग्रुप ऑफ कंपनीज दिल्ली और विनोद यादव समाजसेवी प्रतापसिंहपुरा नीमराना रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रविन्द्र यादव समाजसेवी नीमराना, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव पत्थरावाली ढाणी, सुमित गिरी, दलीप गुप्ता, दीपिका यादव, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, कांग्रेस जिला महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज राजकुमार रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत शीतलदास महाराज शिवस्वरूप आश्रम कालिया पहाड़ ने की। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन शिक्षाविद किशोर कुमार ने किया।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने पंगत में बैठकर बाबा का प्रसादी ग्रहण किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कालूराम जोशी, महिपाल पी टी आई, धर्मवीर जोशी, ओमप्रकाश मास्टर, भवानी सहाय, ओमप्रकाश जोशी, नित्यानंद मास्टर, शिवस्वरूप गौशाला अध्यक्ष मास्टर वीरेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष दिलीप मुनीम, बाबूलाल मास्टर, धर्मवीर जोशी, सुरेंद्र लंबरदार, भूपसिंह मास्टर, पूर्व सरपंच यशवंत भागवत, अतरसिंह, ईश्वर सिंह, उदयभान, नरेश, तेजपाल मास्टर, सामाजिक कार्यकर्ता नत्थूराम सैन, निहाल सिंह पूर्व थानेदार, निहालसिंह पंच, ज्ञानप्रकाश, रामानंद हवलदार, बाबूलाल यादव, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया सहित काफी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।






