मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना में अभिभाषक संघ की ओर से एडीजे कोर्ट एवं एसीजेएम कोर्ट खोलने के लिए धरना और कलम बंद हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर नए अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जाम 20 वां उत्तीर्ण किया है।

बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिरोहीवाल ने बृजेश शर्मा, अरविंद यादव, भीम सिंह यादव आदि को माला पहना कर स्वागत किया। सभी अधिवक्ताओं को बार की ओर से उज्जवल भविष्य की कामनाएं और शुभकामनाएं दी गईं।

धरना स्थल पर उपस्थित नीमराना बार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह यादव, सीनियर अधिवक्ता राधेश्याम यादव, संजय शर्मा, सुनील यादव, पीतांबर सिंह, सचिव राकेश यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, देवेंद्र महिपाल यादव, रवींद्र सांवरिया, नोपेंद्र शर्मा, शमशेर सिंह, प्रमोद यादव, अशोक निमोरिया, अशोक आर्य, विजय सिंह चौहान, प्राण सूख सैनी, रामनिवास सांवरिया, जितेंद्र चौहान, पंकज शर्मा, धर्मेंद्र, राजेश मीणा, पवन सिरोहीवाल ने हड़ताल को समर्थन दिया।





