
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के शाहजहांपुर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी शनिवार को श्री बाबा जोधा भगत जी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव ने बाबा जोधा भगत जी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा हिंदू परंपरा के अनुसार आम श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर बाबा की प्रसादी ग्रहण की।

भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मीणा समाज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाबा जोधा भगत जी के भंडारे की सेवा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, बलराम फौजी, शायर सिंह मीणा, जयनारायण थानेदार, रामानंद बाबूजी, शैतान सिंह मीणा, हवासिंह मीणा, बबल मास्टर, इंद्र पंच, राजू रोजड, राजेश मीणा एडवोकेट, राकेश मीणा, उपसरपंच राजू मीणा सहित मीणा समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजजनों व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।






