
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना, 10 फरवरी। आज गुरुग्राम विधायक और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा उर्फ मुकेश पहलवान का नीमराना में भव्य स्वागत किया गया। वे अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और भक्तों के साथ श्री श्याम बाबा खाटू वाले, सीकर के लिए पैदल यात्रा और निशान लेकर जत्थे के साथ नीमराना ओल्ड राव होटल पर पहुंचे

इस अवसर पर एडवोकेट संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा खैरथल-तिजारा व उनके साथी सुरेश मिश्रा, उप सरपंच ग्राम पंचायत जालावास, रामानंद शर्मा मोलावास, लीलाराम शर्मा मोलावास, सोमदत्त सोनी जालावास, सौरव शर्मा आदि ने विधायक जी का माला पहनकर, साफा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन और स्वागत किया। भगवान राम की छवि स्मृति के रूप में भेंट की गई।

जत्थे के साथ उनके छोटे भाई हरेंद्र उर्फ काले बिल्डर, संजय यादव, सैल्ए प्रधान सत्यदेव, पार्षद गजेंद्र, अध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रकाश यादव, विकास यादव, बल्लू हंस, बालकिशन यादव, विष्णु शर्मा आदि सभी का जिला अध्यक्ष ने स्वागत कर अभिनंदन किया

इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि वे श्री श्याम बाबा खाटू वाले की कृपा से ही इस पद पर पहुंचे हैं और आगे भी उनकी सेवा में समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे नीमराना की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे।






