

कोटपूतली। श्रीराम सभा समिति (राम भवन) का द्विवार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में स्थानीय श्रीराम भवन परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें कार्यक्रम के सभापति अमरनाथ बंसल, अध्यक्ष राकेश खजांची तथा विशिष्ट अतिथि सतीश बंसल ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महामंत्री राजेश गुप्ता द्वारा गत दो वर्षों की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, वहीं कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल ने आय-व्यय विवरण और आगामी बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
अधिवेशन के दौरान समिति की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अनिल शरण बंसल को अध्यक्ष, अनुप बंसल को उपाध्यक्ष, भारत बंसल को महामंत्री, अशोक बंसल को सहमंत्री तथा सुनील खजांची को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त आनंद पंडित, बजरंग शरण बंसल, अमरनाथ बंसल (जागिदार), रमेश किताब वाला, किशन शरण बंसल, योगेश शरण बंसल, प्रेम गुप्ता, व राज बंसल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
विशिष्ट अतिथि सतीश बंसल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था के समुचित विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। सभापति अमरनाथ बंसल ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, वहीं अध्यक्ष राकेश खजांची ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिवेशन का समापन किया।
कार्यक्रम में दशरथ शरण बंसल, ओमप्रकाश बंसल (गढ़ कॉलोनी), रतनलाल शर्मा, पुष्करमल चौधरी, मधुसूदन अग्रवाल, सियाराम बंसल, राजेश बंसल चश्मेवाला, दीपक चौधरी, विष्णु स्वरूप चौधरी, संतोष शरण बंसल (बंटी), कुलदीप बंसल, सुभाष बंसल, प्रवीण बंसल, पूरण अग्रवाल, महावीर गुप्ता, संदीप बंसल, प्रेमचंद बंसल, नवलकिशोर बंसल, वरुण खजांची, सुबोध खजांची, अनुपम बंसल, संदीप बंसल, नंदलाल बंसल सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।
