MARUDHARHIND NEWS

मुंडावर विधायक ललित यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

न्यूज मरुधर हिंद (रमेशचंद्र) मुंडावर विधायक ललित यादव ने अपने निवास स्थान फौलादपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने का कार्य हर एक कार्यकर्ता का है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी आगे बढ़ती है।

बैठक में नीमराना नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक ललित यादव का आभार जताया और उन्हें साफा बांधकर, माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि विधायक ललित यादव के समान व्यवहार के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है और वे पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

बैठक में कांग्रेस जिला महासचिव अशोक मुदगल, प्रतापसिंहपुरा पूर्व सरपंच हरि सिंह सैनी, राजस्थान बहुजन सामाजिक परिसंघ प्रदेश सचिव महावीर प्रसाद चर्खिया जिला ,अध्यक्ष सुबेसिंह चौबारा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मौजीराम यादव, सिलारपुर पूर्व सरपंच धर्मवीर रेवाड़िया, परमानन्द सैनी, बाबूलाल चर्खिया, अजय जांगिड, सुजान, जसवंत यादव, पूर्व उप चेयरमैन नगर पालिका नीमराना, भवानी योगी, गिर्राज सामरिया, संजय यादव, महेंद्र सिंह ठेकेदार चौबारा, संजय  सैनी, कर्मपाल चौहान, केशव, अमीलाल सैनी, चुन्नीलाल, सुमेर नेताजी,सतीश पार्षद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुंडावर विधायक ललित यादव के प्रयासों से कांग्रेस पार्टी को मिली मजबूती, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश मुंडावर विधायक ललित यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में की चर्चा
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।