नागा जी की गोर मुक्तिधाम सेवा समिति कोटपुतली की कार्यकारिणी घोषितओमप्रकाश मीणा बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से गठित हुई टीम

कोटपुतली, 13 जुलाई 2025

नागा जी की गोर मुक्तिधाम सेवा समिति कोटपुतली की नई कार्यकारिणी के गठन का लंबे समय से चल रहा इंतजार आज समाप्त हो गया। समिति की अहम बैठक आज नागा जी की गोर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सर्व समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में ओमप्रकाश मीणा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश प्रसाद सैनी बबेरवाल और सचिव पद के लिए प्रफुल्ल रमन (मोदी) को चुना गया। सह सचिव के रूप में दयाराम प्रजापत और कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद रावत को दायित्व सौंपा गया।

संरक्षक मंडल में गंगाराम प्रजापति, बीड़दी चंद सैनी, भोलाराम चौहान, भीखा राम सैनी और सोनू आर्य को शामिल किया गया। साथ ही सहायक अध्यक्ष पद पर लीलाराम सैनी को सर्वसम्मति से चुना गया।

इसके अलावा निम्न सदस्य भी समिति में मनोनीत किए गए: राजेंद्र प्रसाद सैनी, कन्हैयालाल सैनी (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस), श्रीराम सैनी (टमाटर वाले), रोहितास सैनी, प्रमोद कुमार सैनी, गुरुजी रमन कुमार सैनी, हंसराज रावत, कुलदीप सैनी, पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद सैनी, पूर्व अध्यक्ष मंडी राजू सैनी, चिरंजी लाल प्रजापति, पवन कुमार सैनी, प्रभु दयाल सैनी, अनिल कुमार संगई, हजारीलाल सैनी, रामेश्वर सैनी आदि।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने समिति की सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। आने वाले समय में मुक्तिधाम में सुविधाओं के विस्तार, सफाई व्यवस्था और जन सहभागिता को लेकर विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी।

REPORT-SEETARAM GUPTA