कोटपूतली -बहरोड़।



भारतीय सेना की ग्रेनेडियर बटालियन (सियाचिन ग्लेशियर) से हाल ही में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए ग्राम चैनपुरा निवासी देवीसिंह शेखावत का शानिवार को भाजपा नेता और समाजसेवी मुकेश गोयल ने अपने कार्यालय पर स्वागत किया। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिक समाज का गौरव हैं और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यालय पर आयोजित इस सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर शेखावत का अभिनंदन किया। मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। गोयल ने सम्मान-पत्र भेंट करते हुए उनके सैन्य सेवाकाल के योगदान के लिए आभार प्रकट किया।
देवीसिंह शेखावत ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे समर्पण के साथ सेना में सेवा दी और अब समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने की इच्छा रखते हैं।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
REPORT -SEETARAM GUPTA(KOTPUTLI)





