कोटपूतली-बहरोड़, 20 अगस्त।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं और परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 21 अगस्त, गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी।
जनसुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों के साथ-साथ राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया जा सके।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएँ।
REPORT -SEETARAM GUPTA(KOTPUTLI)





