नगर परिषद कोटपूतली ने दिलाई राहत, निवासियों ने जताया आभार,लक्ष्मी नगर फौजावाली व उपली कोठी क्षेत्र की समस्या का हुआ समाधान

कोटपूतली, 20 अगस्त।

नगर परिषद कोटपूतली द्वारा शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए किए गए प्रयास रंग लाए हैं। लक्ष्मी नगर, फौजावाली एवं उपली कोठी के निवासियों ने नगर परिषद का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान अब हो गया है।

इस कार्य में विशेष सहयोग देने वाले ठेकेदार बंशीधर को भी धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने पूरे लवाजमे के साथ धूप में खड़े रहकर समस्या को जड़ से खत्म करवाया।

नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट के निर्देशन में नगर परिषद की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए समस्या का निस्तारण किया, जिससे क्षेत्रवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। नगरवासियों ने कहा कि परिषद की तत्परता और संवेदनशीलता से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

REPORT -SEETARAM GUPTA