श्याम नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाईपावर बाइक चोरी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर। थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पावर बाइक चोरी करने वाला वांछित आरोपी लवकुश उर्फ काना गुर्जर (22) निवासी सैमल का पुरा, थाना कंचनपुर, धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थाना प्रताप नगर, जयपुर पूर्व से चोरी की गई अपाची मोटरसाईकिल बरामद की है। आरोपी पर थाना बाड़ी, धौलपुर के प्रकरण में ₹5000 का ईनाम घोषित है।

परिवादी अरिहंत जैन ने 12 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक RJ60-SA-1669 उनके घर की पार्किंग से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को ताला तोड़कर बाइक ले जाते देखा गया। इस पर मुकदमा संख्या 399/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी व तकनीकी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है।

कार्यवाही थाना प्रभारी दलबीर सिंह के नेतृत्व व एसीपी सोडाला योगेश चौधरी RPS के निर्देशन में की गई। टीम में सउनि गोपालचंद, कानि अजयपाल, पवन कुमार व नवीन सिंह शामिल रहे।