सेंट जेवियर स्कूल बानसुर में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान

3500 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और बस चालकों को किया गया जागरूक, 500 बच्चों ने निकाली रैली

बानसूर ।

सेंट जेवियर स्कूल बानसुर में आज साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 3500 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल बस चालकों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके, संदिग्ध लिंक या कॉल से सतर्क रहने, और डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।

अभियान के तहत बस चालकों को विशेष रूप से लेन में चलने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

कार्यक्रम के बाद लगभग 500 बच्चों के साथ कस्बे में रैली भी निकाली गई, जिसमें साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी बानसुर सुरेन्द्र मलिक ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक रहना ही सबसे बड़ा हथियार है और सभी को यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए।