मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 69वीं जिला स्तरीय लॉन टेनिस, तैराकी एवं शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ गुरुवार को राठ इंटरनेशनल स्कूल, दूघेड़ा के प्रांगण में हुआ। यह प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग के लिए।आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के 27 स्कूलों के 122 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नीमराना की प्रधान संतोष बलवान यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधान बलवान यादव, पूर्व प्रधान सविता मनोज यादव, सीबीईओ कमलेश यादव एवं एसबीओ पुष्पा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य एवं SDMC, GSSS कोलीला नीमराना की ओर से किया जा रहा है। खेलकूद महोत्सव 4 से 7 सितंबर तक चलेगा, जिसमें बच्चों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।

कार्यक्रम में गणमान्य लोग जिला पर्यवेक्षक एवं घीलौट प्रिंसिपल कालूराम सिरोहीवाल,कृष्ण कुमार शर्मा, नौरंग सिंह,राकेश सिंह (उप सरपंच प्रतिनिधि),यशपाल सिंह, हाकिम सिंह चौहान,महेंद्र, मुनेश, सतीश, राठ स्कूल प्रिंसिपल के.पी. बैरवे, स्वाति पारीक (प्रधानाचार्य रोडवाल) सरस्वती यादव (दोसोद), सुषमा यादव, विजया बाई (रेवाना), कमलेश यादव (प्रधानाचार्य),निशा यादव, रतिपाल सिंह यादव, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, राजाराम यादव आदि ऊपस्थीत रहे। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देंगे





