मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के राजकीय एंव गैर-राजकीय विद्यालयों में 6 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जारी किया गया है। यह आदेश केवल कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा। विद्यालय और आंगनबाड़ी स्टाफ यथावत कार्य करेंगे। जिले के सभी संस्था प्रधान और प्रभारी आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश की अक्षरशः पालना कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई संस्था प्रधान या प्रभारी आंगनबाड़ी के कारण होने वाली असुविधाओं से बचने में मदद मिलेगी।






