
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना रैफल्स यूनिवर्सिटी मैदान नीमराना में आयोजित राजस्थान सीनियर राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 405 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया, जिनमें 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल थे।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की पत्नी बबीता शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथियों में लघु उद्योग भारती नीमराना के अध्यक्ष शशांक भारद्वाज, सचिव सुनील जुनेजा, राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
रजत चौहान (DYSP) ने फाइनल राउंड में प्रवेश कर गोल्ड मेडल हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी रजत चौहान ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन अलवर तीरंदाजी एसोसिएशन के नेतृत्व में किया गया।

जिला तीरंदाजी संघ अलवर के अध्यक्ष संजीव गौड़ और नीमराना तीरंदाजी कोच सोमेश शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया। मंच संचालन अनिल जोशी बीकानेर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भवानी प्रसाद सेन, वेद प्रकाश सैनी जिला तीरंदाजी संघ सचिव कुंदन सैनी, जोगेंद्र सिंह टेक्निकल जज, डा.राजेंद्र सिंह खटाणा रैफल्स यूनिवर्सिटी नीमराना,
सुनील चौधरी, लिटिल हर्ट प्ले स्कूल निदेशक सुरेंद्र यादव फौलादपुर,कुलदीप यादव कोलाना
काफी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।





