सूरजपोल मण्डलआदर्श नगर विधानसभाआज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को सूरजपोल मण्डल द्वारा “सेवा पखवाड़ा” की मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बैरवा बस्ती सामुदायिक केन्द्र पर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कूलवाल, अध्यक्ष – भाजपा सूरजपोल मण्डल ने की।

मुख्य वक्ता माननीय कैलाश जी जटवाड़ा भाईसाहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए समाज के बीच जाकर सेवा करने का अवसर है।” उन्होंने विस्तार से बताया कि आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता जैसे विविध सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, मण्डल कार्यकारिणी, मोर्चा पदाधिकारी, वार्ड संयोजक एवं सभी बूथ अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अध्यक्ष विनय कूलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुँचाकर इसे सफल बनाने में पूर्ण योगदान दें।

सादर,
संजय टाकं
संयोजक – सेवा पखवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी, सूरजपोल मण्डल

सह संयोजक:
उमेश पहाड़िया
जय उमरवाल