भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीमराना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक पेड़ मां के नाम लगाया

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए अभियान को साकार करने का संकल्प लिया। विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क नीमराना में पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला सह संजोजक विसेसर चौधरी ने बताया कि आज हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया। नगर पालिका नीमराना में स्वच्छता अभियान चलाया गया और विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में भी सफाई अभियान चलाकर संविधान निर्माता बाबा साहब के छाया चित्र को साफ सफाई कर उनके ऊपर माला अर्पण किया गया।

पूर्व प्रधान जिला मंत्री सविता मनोज यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान, जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास [राजस्थान] हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था और उनकी माता का नाम रामप्यारी था।

इस अवसर पर अनिल शर्मा प्रबोधन प्रकोष्ठ जिला संयोजक,  जिला सहसंयोजक विसेसर चौधरी, पूर्व प्रधान जिला मंत्री सविता मनोज यादव, जिला अध्यक्ष सुरेश रेवाड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महा मंत्री माया देवी, परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना, संयोगिता जांगिड़ महिला मोर्चा जिला महा मंत्री, सुरेश देवी, पूजा मोरोडिया, मनीषा सैनी, रेखा सोनी, रामनिवास छिपारिया, दिनेश कुमार सांभरिया, अनिल बजाज, कमलेश देवी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।