मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड के ग्राम पंचायत बिचपुरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वर्षा आधारित क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में उपस्थित कृषकों को RKVY- RAD कार्यक्रम के तहत फसलों उत्पादन, उद्यान की पशुपालन आधारित कृषि पद्धति के साथ सहायक गतिविधियों जैसे मछली पालन, मधुमक्खी पालन,साईलेज निर्माण एवं वर्मी कंपोस्ट इकाई निर्माण को अपनाकर संबंधित कृषि पद्धति द्वारा कृषि को टिकाऊ, लाभकारी तथा जलवायु सहनसील बनाना एवं मृदा व नमी संरक्षण द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ अतिवृष्टि के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी कृषकों को आर्थिक लाभ प्रदान करने की जानकारी दी गई।

*विभागीय योजनाओं की जानकारी*
सहायक कृषि अधिकारी सलारपुर द्वारा विभागीय अनुदानित योजनाएं जैसे तारबंदी अनुदान, फॉर्म पूर्ण अनुदान, पाइपलाइन अनुदान, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना अनुदान, बैलों से खेती पर अनुदान, कृषि यंत्र अनुदान, भूमिहीन कृषकों को अनुदान, आत्मा योजना अंतर्गत कृषक पुरस्कार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती पर अनुदान की विस्तृत जानकारी दी गई।
*कृषि विशेषज्ञों की जानकारी*
प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों को डीएपी खाद की जगह विकल्प के तौर पर एसएसपी प्लस यूरिया के उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि पर्यवेक्षक बिचपुरी द्वारा किसानों को राष्ट्रीय कीट निगरानी तंत्र के ऑनलाइन एप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई, जिसमें फसलों में रोग, कीट, व्याधि नियंत्रण की जानकारी प्राप्त की जा सके। प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों को राज किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई, जिससे किसान एप पर फसल की सही जानकारी दर्ज कर सकें।
*प्रशिक्षण की सराहना*
अंत में किसानों द्वारा प्रशिक्षण को सराहनीय एवं अच्छा बताया गया। इस प्रशिक्षण से किसानों को अपनी कृषि पद्धतियों में सुधार करने और नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।





