27 सितंबर 2025 वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर राजस्थान टूरिज्म विभाग द्वारा- सागर कुंड क्षेत्र . आमेर किले के पीछे स्वच्छता अभियान चलाया गया.इस अवसर पर पर्यटन विभाग


इस अवसर पर पर्यटन विभाग जॉइंट डायरेक्टर राजेश शर्मा, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, फेडरेशन के अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में पर्यटन विभाग के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में चढ़- बढ़कर हिस्सा लिया.
सुरेंद्र सिंह शाहपुरा एवं हुसैन खान ने कहा की जयपुर एवं राजस्थान में पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने के लिए सफाई एवं स्वच्छता का होना बहुत जरूरी है. इसके लिए सभी टूरिज्म सेक्टर से जुड़े संगठनों के अलावा जन भागीदारी भी अति आवश्यक है. जिससे भारत में सबसे ज्यादा पर्यटक स्थलों वाले राज्य राजस्थान के टूरिज्म को आने वाले दिनों में विश्व में अपनी पहचान दिलाई जा सके.
राजेश शर्मा ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने वाले सभी संगठनो का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले दिनों में भी उन सभी से लगातार सहयोग करते रहने की अपील की.
इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रणविजय सिंह, कृष्ण अवतार. जयपुर होटल एसोसिएशन के सचिव विपुल मैंनी, राटो के संरक्षक खालिद खान, महेंद्र सिंह. एच आर ए आर के सचिव अभिराज सिंह के अलावा अनेक अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे!