जौशीहोड़ा बाबा खेतानाथ आश्रम में भव्य सत्संग और भंडारा आयोजित

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड के ग्राम उमरावगढ़ स्थित जौशीहोड़ा बाबा खेतानाथ आश्रम में शनिवार को मासिक शुक्ल पक्ष द्वादशी पर्व पर एक भव्य सत्संग और भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर के महंत बाबा शंकरनाथ महाराज के सानिध्य और पुजारी सेवा नाथ महाराज द्वारा बाबा खेतानाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना एवं धौंक लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया।


भंडारे का आयोजन गांव उमरावगढ़ के स्व. प्रभाती लाल यादव के सुपुत्रों द्वारा कराया गया था। सत्संग में मधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।


भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। भंडारे की व्यवस्था में गबदुराम, रामपत, काशीराम सुबेदार, श्रीराम हवलदार, मेहरचंद, धनशीराम, सुरेश कुमार, जसवंत मास्टर, जीतू यादव, धनपत सिंह, रामपाल कुमावत, नत्थूराम सैन सहित बड़ी संख्या में सेवादार और श्रद्धालु सक्रिय रहे। 

जौशीहोड़ा बाबा खेतानाथ आश्रम में हुआ यह आयोजन आस्था और एकता का अद्भुत संगम था, जिसने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भावपूर्ण अनुभूति कराई।