मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना स्थित लघु उद्योग भारती कार्यालय में लघु उद्योग भारती – नीमराना इकाई की मासिक बैठक एवं तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया।

पहले सत्र में एनआईआईटी विश्वविद्यालय एवं एमएसएमई मंत्रालय (राजस्थान सरकार) के सहयोग से MDP (Management Development Programme) की रूपरेखा निर्धारण बैठक आयोजित की गई। लघु उद्योग भारती नीमराना के सहयोग से आयोजित इस बैठक में MSMEs हेतु वित्तीय प्रबंधन पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसकी जानकारी डॉ. गुरेंद्र नाथ भारद्वाज (एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, नीमराना) ने दी।

दूसरे सत्र में डॉ. संजीव यादव (राफेल यूनिवर्सिटी) ने आगामी 16 अक्टूबर को राफेल यूनिवर्सिटी, नीमराना में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होने वाले MSME एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम एमएसएमई मंत्रालय, लघु उद्योग भारती नीमराना एवं राफेल यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

तीसरे सत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला कोटपुतली–बहरोड़ के सहयोग से CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रामनिवास यादव ने जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता देने के व्यावहारिक उपाय सिखाए।
मासिक बैठक में नीमराना इकाई के सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा उन्हें LEAP Portal पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुरेंद्र नाथ भारद्वाज (एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, नीमराना) एवं डॉ. संजीव यादव (राफेल यूनिवर्सिटी) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री के.के. यादव (सदस्य, लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल) तथा डॉ. रामनिवास यादव (रेड क्रॉस सोसाइटी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शशांक भारद्वाज द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में श्री रामचंदर, श्री आलोक पंत, श्री अश्विन झा, श्री बजरंग सिंह, श्री दीपक कुमार यादव, श्री भुवनेश रोहिल्ला, श्री सुनील कुमार शर्मा, श्री नितीश राठी, श्री अजय जांगिड़, श्री विक्रम सिंह राठौड़, श्री कृष्ण सिंह चौहान, श्री दिनेश यादव, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री सुरेन्द्र सहित अन्य उद्यमी साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।






