राव सोहन लाल पी.जी. महाविद्यालय नीमराना में एनएसएस एक दिवसीय शिविर: स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। राव सोहन लाल पी.जी. महाविद्यालय, नीमराना में एन.एस.एस इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वच्छता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका यादव एवं प्रवीण यादव ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय चेयरमैन एवं शिक्षाविद कृष्ण कुमार रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए तथा जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक नीरज सिंह यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को न केवल स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित करते हैं।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों के साथ-साथ कॉलेज स्टाफ सदस्य — निशा यादव, पूजा वर्मा, पूजा यादव, राजेश चौधरी, नरेंद्र कुमार, सोनम एवं कुलदीप मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एनएसएस के दोनों इकाइयों को शिविर की सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह शिविर सामाजिक चेतना और सामूहिक सहयोग की मिसाल बना, जो स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दे गया।