जयपुर
लोकेशन जयपुर
रिपोर्ट जावेद गोरी
समाज सेवी मरहूम रियाज, जाहिद खान की पुण्यतिथि के मौके पर जयपुर शहर यूथ कांग्रेस महासचिव सुहैल खान बिट्टू की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 307 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
यह आयोजन जयपुर शहर के पुराना जालूपुरा बड़ी मस्जिद इलाके में हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और रक्तदान किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे — वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान कुरेशी, राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री सलावत खान, सामाजिक कार्यकर्ता आफताब गौरान, कार्तिक भारद्वाज, रईस खान जालूपुरा और शोएब चंदेल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ।
आयोजन में सहयोगी के रूप में सोहेल खान बिट्टू के साथ लुकमान मलकान, शहजाद झोटवाड़ा टीम, मतीन खान, फरदीन, अज्जू, सोहेल नारू, वसीम फिरोज, सनी झोटवाड़ा, सलमान झोटवाड़ा,वह अन्य ,और कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान को समाजसेवा की एक अहम कड़ी बताया और युवाओं से ऐसे आयोजनों में आगे आने की अपील की।
मरहूम मोहम्मद रियाज मरहूम जाहिद खान किरडोली की याद में हुआ यह आयोजन न सिर्फ इंसानियत का संदेश देता है, बल्कि समाज में एकता और सेवा की मिसाल भी पेश करता है।
प्रोग्राम में विशेष भूमिका शोएब चंदेल की राही








