मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना, राजस्थान में भारत विकास परिषद, शाखा नीमराना एवं टैगोर पब्लिक स्कूल, बिचपुरी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को विद्यालय परिसर में “छात्रा एनीमिया जांच शिविर” का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं एनीमिया जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद की ओर से सत्यवीर यादव जिला सह समन्वयक एवं प्रकाश जांगिड़ द्वारा, परिषद पदाधिकारी अनिल जांगिड़ अध्यक्ष, शशांक भारद्वाज सचिव, सत्यवीर यादव वित्त सचिव एवं राजेन्द्र सिंह यादव कार्यक्रम संयोजक की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

70 से अधिक छात्राओं की जांच
इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 70 से अधिक छात्राओं की एनीमिया जांच भारत विकास परिषद, बहरोड़ शाखा की मेडिकल टीम द्वारा की गई। मेडिकल टीम में वीरेंद्र सिंह यादव, करण सिंह यादव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। जांच उपरांत प्रत्येक छात्रा को गुड़ एवं चना वितरित किया गया, साथ ही जिन छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर 9 ग्राम से कम पाया गया, उन्हें परिषद की ओर से एक माह की आयुर्वेदिक औषधि “लोह धात्री” निःशुल्क प्रदान की गई।

परिषद की ओर से डॉ. गुरेन्दर नाथ भारद्वाज, नितीश, दिनेश यादव एवं अन्य परिषद सदस्यगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।






