प्री-डायबिटीज है आज सबसे बड़ी समस्या – डॉ तनवीर

जयपुर

रिपोर्टर जावेद गोरी

शास्त्री नगर स्थित डायबिटीज भवन एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में ब्लड शुगर, पावं की नसों की जांच (VPT), आंखों के पर्दे की जांच (FUNDOSCOPY) आदि की गई एवं मरीजों व उनके परिजनों को मधुमेह एवं उनके खतरों के बारे में अवगत कराया गया। संस्था के डायरेक्टर डॉ तनवीर ने बताया कि आज भारत का हर 11 वा व्यक्ति मधुमेह से ग्रस्त है, परंतु उससे भी बड़ी समस्या पूर्व मधुमेह (प्री – डायबिटीज ) है, बहुत से लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनको मधुमेह है या होने वाला है, इसके लिये अपनी शुगर की जांच नियमित रूप से करवाते रहना चाहिए।
वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ सीमा सैनी जी ने बताया कि संतुलित आहार, उचित व्यायाम व नियमित जीवन शैली से मधुमेह के साथ भी एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ वीरेंद्र चौधरी जी, दंत चिकित्सक डॉ कयूम खान जी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ आयुषी पटेल जी आदि ने भी अपनी सेवाएं दी एवं मरीजों को जागरूक किया।