गूगलकोटा में निम्स अस्पताल का निशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 मरीजों ने उठाया लाभ

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमरीना उपखंड शाहजहांपुर, राजस्थान – गूगलकोटा पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को निम्स अस्पताल, जयपुर द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।

एक दिवसीय इस चिकित्सा शिविर में कुल 150 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जांच एवं परामर्श प्रदान करने वाले चिकित्सकों में डॉ. वृंदा वर्मा, डॉ. काजल अखनवी, डॉ. सुरोज चौधरी और आयुष शर्मा शामिल रहे।

शिविर के दौरान सरपंच श्यामसुंदर यादव, समाजसेवी दिलबाग चौहान, उपसरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच राजेंद्र, तथा तेजपाल सिंह, गोविंद शर्मा, महिपाल भाया, बनवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।