नीमराना में बाल दिवस के रूप में मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना, राजस्थान – आज नीमराना कस्बे में श्रीराम प्लाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी और मोजीराम यादव ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आजादी की लड़ाई और स्वतंत्रता पश्चात भारत निर्माण में नेहरू जी के योगदान को याद किया।

नेहरू जी के आदर्शों को किया याद

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, महावीर जी चर्खिया, प्रशांत शर्मा नाघोड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूजान यादव, प्रवक्ता राजकुमार, सचिव गिरिराज सांमरिया, प्रवीण यादव, जितेंद्र गुर्जर, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अनूप यादव, संजय यादव, नरेश यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने नेहरू जी के आदर्शों को याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।